जम्मू एवं कश्मीर सरकार ने धार्मिक किताबों को खरीदने संबंधी आदेश को वापस लिया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जम्मू एवं कश्मीर सरकार ने धार्मिक किताबों को खरीदने संबंधी आदेश को वापस लिया

कॉलेजों और सरकारी पुस्तकालयों में रखा जाना है तो इन्हें केवल एक धर्म के आधार पर क्यों चुना

जम्मू एवं कश्मीर सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों को अपने पुस्तकालयों के लिए भगवद्गीता और रामायण की प्रतियां खरीदने के आदेश को मंगलवार को वापस ले लिया। राज्य के मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश में कहा गया, ‘शिक्षा विभाग द्वारा कुछ धार्मिक किताबों को पुस्तकालयों के लिए खरीदे जाने संबंधी सर्कुलर को वापस ले लिया गया है।’

शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी कर भगवद्गीता और रामायण की प्रतियां खरीदने के आदेश को सोमवार को सार्वजनिक किया था। इस फैसले की व्यापक तौर पर आलोचना हुई थी।

 पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस फैसले की आलोचना करते हुए सोमवार को ट्वीट कर कहा था, ‘सिर्फ गीता और रामायण ही क्यों? यदि धार्मिक किताबों को स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी पुस्तकालयों में रखा जाना है तो इन्हें केवल एक धर्म के आधार पर क्यों चुना जा रहा है? बाकी के धर्मों को नजरअंदाज क्यों किया जा रहा है?’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।