भारत सरकार ने जारी किया देश का नया नक्शा, नए रूप में आये जम्मू-कश्मीर और लद्दाख प्रदेश देश के नक्शे पर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत सरकार ने जारी किया देश का नया नक्शा, नए रूप में आये जम्मू-कश्मीर और लद्दाख प्रदेश देश के नक्शे पर

जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने के बाद इसके पुनर्गठन के बाद दो केंद्र शासित प्रदेश

जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने के बाद इसके पुनर्गठन के बाद दो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू.कश्मीर और लद्दाख 31 अक्टूबर को विधिवत अस्तित्व में आ गए। 
1572705957 j&k map
सरकार ने शनिवार को इन दोनों नए केंद्र शासित प्रदेशों का नक्शा जारी किया है। नए नक्शे में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मीरपुर और मुजफ्फाराबाद जिलों को नये केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का हिस्सा दर्शाया गया है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में इन दोनों जिलों को मिलाकर कुल जिलों की संख्या 22 होगी। 
1572705969 j&k map1
जम्मू -कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश होगा और इसकी विधानसभा होगी जबकि लद्दाख की कोई विधानसभा नहीं होगी। पाकिस्तान के कब्जे वाले दोनों जिलों के अलावा डोडा, सांबा, जम्मू, कठुआ, रामबन, राजौरी, अनंतनाग, पुलवामा, श्रीनगर, रियासी और गंदेरबल जिले जम्मू- कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के अन्य जिले होंगे। गौरतलब है कि मीरपुर और मुजफ्फराबाद को भारत हमेशा अपना भाग बताता रहा है। 
1572705990 j&k map2
उधर लद्दाख का क्षेत्रफल जम्मू- कश्मीर की तुलना में अधिक होगा किंतु यहां केवल दो जिले कारगिल और लेह होंगे। लेह जिला क्षेत्रफल के लिहाज से देश का सबसे बड़ जिला होगा। 
जम्मू.कश्मीर के विभाजन के बाद देश में एक राज्य कम हो गया जबकि दो केंद, शासित प्रदेश बढ़ गए। देश s में अब 28 राज्य और नौ केंद्र शासित प्रदेश हो गए हैं। 
1572706069 j&k map7
केंद्र सरकार ने पांच अगस्त को जम्मू.कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने के साथ ही अनुच्छेद 370 के कुछ प्रावधान और धारा 35 ए को खत्म कर दिया था। 
1572706088 j&k map5
दोनों केंद्र शासित प्रदेश 31 अक्टूबर की मध्यरात्रि से अस्तित्व में आ गए। जम्मू- कश्मीर के पहले उपराज्यपाल जी सी मुर्मू और आर के माथुर लद्दाख के प्रथम उपराज्यपाल बने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।