J&K : त्राल में मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर, पुलिसकर्मी घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

J&K : त्राल में मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर, पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल में घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान शुक्रवार को सुरक्षा बलों तथा

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान शुक्रवार को सुरक्षा बलों तथा आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। इस बीच अधिकारियों ने अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए एहतियातन पुलवामा में इंटरनेट सेवाओं को स्थगित कर दिया है।

लेह-श्रीनगर राजमार्ग पर एक तरफा यातायात बहाल

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स, राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पुलवामा के त्राल के गुंड में आज संयुक्त अभियान शुरू किया। एक खास इलाके की ओर बढ़ रहे सुरक्षा बल के जवानों पर घात लगाये आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद भीषण मुठभेड़ शुरू हो गयी।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ की शुरुआत में एक आतंकवादी मारा गया जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को तत्काल एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत स्थिर है। मुठभेड़ अभी जारी है तथा आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर भेजा गया है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।