J&K : सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के पांच मददगारों को किया गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

J&K : सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के पांच मददगारों को किया गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित आतंकी गुट हिज्बुल मुजाहिदीन के जम्मू कश्मीर में सक्रिय पांच सदस्यों को शोपियां जिले

श्रीनगर : सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित आतंकी गुट हिज्बुल मुजाहिदीन के जम्मू कश्मीर में सक्रिय पांच सदस्यों को शोपियां जिले से गिरफ्तार किया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि पुख्ता जानकारी के आधार पर, शोपियां जिले से आतंकवादियों के पांच मददगारों को बंदी बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की निशानदेही पर आईईडी बरामद किया गया है। आतंकवादी इस आईईडी का इस्तेमाल सुरक्षा बलों के खिलाफ करने की साजिश रच रहे थे। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान आकिब नजीर राथर, आमिर मुजीद वानी, समीर अहमद भट, फैसल फारूक अहनगर और रईस अहमद गनाई के तौर पर हुई है। 

बिहार में AES से मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़ कर 115 हुई

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों ने पूछताछ में बताया कि हिज्बुल के आतंकवादी अपने इन मददगारों के साथ एक इलाके में आईईडी लगा कर पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।