J-K पुलिस ने श्रीनगर की मस्जिदों का मांगा ब्यौरा, वायरल हुए आदेश को सलाहकार ने नाकारा

जम्‍मू कश्‍मीर में लगातार चल रहे घटनाक्रमों के बीच घाटी में 10 हजार अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती और

जम्‍मू कश्‍मीर में लगातार चल रहे घटनाक्रमों के बीच राज्य में पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का दौरा, उसके बाद घाटी में 10 हजार अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती और अब श्रीनगर में प्रशासन ने मस्‍ज‍िदों की जानकारी मांगी है। इस आदेश के बाद राज्य की राजनिति का माहौल गरमा गया है। वही, राज्य की तमाम पार्टियों ने केंद्र सरकार से पूरी स्थिति को साफ करने की मांग की है।  
         
श्रीनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रविवार को जोनल एसपी को भेजे गए आदेश में कहा, ”कृपया अपने कार्यालय से संबंधित अधिकार इलाके के अनुसार मस्जिदों और उनके प्रबंधन की सारी जानकारी मुहैया कराए,ताकि उच्च अधिकारियों को तुरंत जानकारी प्रदान की जा सके.”।  
 .
बता दें कि श्रीनगर में जोनल एसपी से मांगी गई मस्जिदों की जानकारी के बाद राज्य में हलचल तेज हो गई है कि राज्य के विशेष दर्जे को लेकर कुछ बड़ा फैसला हो सकता है।  
प्रशासन के आदेश को सलाहकार ने बताया अफवाह 
श्रीनगर प्रशासन के द्वारा आदेश की कॉपी सोमवार को वायरल हुई। इसमें दावा किया गया कि श्रीनगर के एसएसपी ने पुलिस अफसरों से शहर की सभी मस्जिदों की लिस्ट तैयार कर प्रशासन को सौंपने का आदेश दिया है।
दूसरी ओर इन अटकलों से लग रहा है कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के लोगों को विशेषाधिकार देने वाले अनुच्छेद 35ए को हटाने की तैयारी में तेजी से जुट गई है। वही, वायरल हो रहे इस आदेश को सरकार के सलाहकार विजय कुमार ने अफवाह बताया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।