जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के आठ जवान घायल हो गए। दुर्घटना में एक नागरिक के भी घायल होने की सूचना है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुलगाम में सीआरपीएफ का एक वाहन एक तिपहिया वाहन से टकरा गया, जिससे आठ जवान और तिपहिया चालक घायल हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।