J&K : जम्मू बस अड्डे के पास गोलीबारी, 3 पुलिसकर्मी घायल

NULL

जम्मू में एक बार फिर से आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने जम्मू बस अड़्डे के पास पुलिस पार्टी को निशाना बना कर हमला किया है। खबर है कि आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड भी दागा है। जिसमें दो पुलिसकर्मियों के घायल हो गए हैं।

घटना के बाद बस अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को सीज कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक इस वारदात को दो-तीन आतंकियों ने अंजाम दिया है।

बस अड्डे से फंसे यात्रियों को निकाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। आतंकी वारदात के बाद फरार होने में कामयाब हो गए  हैं।

सुंजवां आर्मी कैंप पर हमले के करीब चार महीनों बाद आतंकियों ने फिर से जम्मू को निशाना बनाया है। आतंकियों ने इसके पहले भी कई बार जम्मू शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों को निशाना बना कर हमला किया है। आतंकियों ने जम्मू की प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर को निशाना बना कर लगातार एक साल के भीतर दो बार हमला किया था।

सुरक्षा एजेसियों को कुछ दिनों पहले से ही जम्मू शहर में आतंकियों के मौजूद होने के इनपुट मिल रहे थे। जम्मू के आसपास के इलाकों में बने सेना और पुलिस के कैंपों की चौकसी इसी कारण से बढ़ा दी गई थी। रात को भी ड्रोन और हेलीकाप्टर की मदद से शहर में निगरानी की जा रही थी।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।