J&K : बशीर अहमद खान बने उपराज्यपाल के सलाहकार

कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर बशीर अहमद खान को जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल जी.सी.मुर्मू का सलाहकार नियुक्त किया गया

कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर बशीर अहमद खान को जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल जी.सी.मुर्मू का सलाहकार नियुक्त किया गया है। 
भारत सरकार के उप सचिव आनंदी वेंकटेश्वरन द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया, ‘केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल के सलाहकार के तौर पर बशीर अहमद खान की नियुक्ति का निर्देश दिया जाता है।’ 
अधिसूचना में कहा गया है कि नियुक्ति प्रभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी। 
इसमें कहा गया, ‘केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल से जरूरी आदेश जारी करने का अनुरोध किया जाता है।’ 
राज्य सरकार के आग्रह पर बशीर अहमद खान को पिछले साल उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि 30 जून, 2019 से परे एक वर्ष की अवधि के लिए सेवा विस्तार दिया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।