एलओसी पर पाकिस्तान की गोलीबारी में भारतीय सैनिक शहीद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एलओसी पर पाकिस्तान की गोलीबारी में भारतीय सैनिक शहीद

जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद एक भारतीय

जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया है। यह जानकारी सेना के सूत्रों ने सोमवार को दी। सीजफायर का उल्लंघन पुंछ सेक्टर में रविवार को दोपहर 1 बजे हुआ था। सेना ने शहीद सैनिक की पहचान ग्रेनेडियर हेमराज जाट (23) के तौर पर की है। 
एक अधिकारी ने बताया कि सीजफायर उल्लंघन के दौरान पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की, जिसमें जाट गंभीर रूप से घायल हो गए। जाट राजस्थान के अलवर जिले के निवासी थे और 2017 में सेना में भर्ती हुए थे। 
अधिकारी ने कहा, ”भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया।” बता दें कि भारत सरकार द्वारा जम्मू एवं कश्मीर से विशेष दर्जा हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान एलओसी पर बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। 
अगस्त में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का 275 से अधिक बार उल्लंघन किया गया। वहीं, 5 अगस्त को भारत द्वारा संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद से नियंत्रण रेखा से 220 से अधिक बार संघर्ष विराम उल्लंघन की सूचना मिल चुकी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।