पुंछ जिले में LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पुंछ जिले में LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने गोलीबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया और पाकिस्तानी सेना

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा अग्रिम चौकियों एवं गांवों को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने गोलीबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया और पाकिस्तानी सेना की चौकियों को भारी नुकसान पहुंचाया। उसके कई सैनिक हताहत हुए। मेंढर और कृष्णा घाटी सेक्टर में सीमापार से पूर्वाह्न करीब 11 बजे से गोलीबारी शुरू हुई। 
1566300982 ponch
अधिकारियों के अनुसार गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया और चार अन्य घायल हुए। प्रवक्ता के अनुसार शहीद सैनिक नायक रवि रंजन कुमार सिंह (36) बिहार के गोप बीघा गांव के थे। उनके परिवार में पत्नी रीता देवी हैं। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ वह बहादुर और सच्चे सैनिक थे एवं उनका मनोबल बहुत ऊंचा था। राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान को लेकर सदैव उनका ऋणी रहेगा।’’ अधिकारियों के मुताबिक खबरें लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।