भारतीय सेना ने शून्य से नीचे तापमान के बीच चलाया तलाशी अभियान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारतीय सेना ने शून्य से नीचे तापमान के बीच चलाया तलाशी अभियान

NULL

जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में अभी ठंड का प्रकोप बना हुआ है बता दे कि जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने शून्य से नीचे तापमान के बीच आज कई घंटे तक घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों और जम्मू कश्मीर पुलिस के विषेश कार्रवाई दल(एसओजी) ने आतंकवादियों के छीपे होने की खुफिया सूचना के आधार पर गुंड जेहानगिर,हाजिन और बांदीपोरा में तलाशी अभियान चलाया।

सुरक्षाबलों ने इस दौरान बाहर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया और घर -घर तलाशी ली। उन्होंने पहचान पत्र देखने के बाद ही पुरूष सदस्यों को बाहर जाने की अनुमति दी। हालांकि कई घंटें के इस अभियान के दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं हुयी।

माना जाता है कि गर्मी के मौसम में जंगलों में छीपे आतंकवादी कड़के की ठंड और बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में शरण लेते हैं। सुरक्षाबलों ने ठंड का मौसम शुरू होने से पहले आतंकवादियों के कई ठिकानों को ध्वस्त किया था।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।