दिल्ली की सुबह सर्द और धुंधभरी, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली की सुबह सर्द और धुंधभरी, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस

जम्मू और कटरा में रात का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा और बटोटे में 0.5, बनिहाल में

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सर्द और धुंधभरी सुबह रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘सुबह कोहरा छाया रहा। शहर में दिनभर कुहासा रहेगा।’

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवार्नुमान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, लगातार ठंड की स्थिति और नम पश्चिमी हवाओं के साथ, दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ की श्रेणी में ऊपरी स्तर पर रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 303 दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 97 फीसदी दर्ज किया गया।

दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, दोनों ही सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक हैं।

कश्मीर घाटी में शाम से बर्फबारी और बारिश की संभावना

वहीं कश्मीर घाटी में भी शीतलहर जारी है और मौसम विभाग ने शाम से बर्फबारी और बारिश के नए दौर की संभावना जताई है।

cold jammu

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर की ओर आ रहा रहा है जिसके कारण आज शाम से 13 जनवरी तक रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी का एक और दौर शुरू होने की संभावना है।’ वहीं, न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है। बुधवार के शून्य से तीन डिग्री नीचे तापमान की तुलना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ है लेकिन फिर भी घाटी में भीषण शीतलहर के कहर से कम ही राहत मिली है।

पहलगाम में तापमान शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, गुलमर्ग में शून्य से 8.5 डिग्री नीचे जबकि लेह में शून्य से 15.0 डिग्री नीचे और कारगिल में शून्य से 18.2 डिग्री नीचे रहा। जम्मू और कटरा में रात का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा और बटोटे में 0.5, बनिहाल में 1.9 डिग्री और भदरवाह में तापमान शून्य से 0.9 डिग्री नीचे रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।