कश्मीर में दिन में ठंड और रात के तापमान में सुधार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कश्मीर में दिन में ठंड और रात के तापमान में सुधार

NULL

कश्मीर घाटी में तापमान जमाव बिन्दु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे रहने के बावजूद रात के तापमान में सुधार देखा गया मगर दिन में बादल छाये रहने से ठंड रही। मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने यूनीवार्ता को बताया कि क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर रहने के परिणामस्वरूप घाटी में बादल छाये रहे। उन्होंने बताया ‘अगले 24 घंटों के दौरान आमतौर पर बादल छाये रहेंगे, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण वहां बारिश या हिमपात नहीं होगा।’

सीमावर्ती शहर करगिल में बादल छाये रहे और वहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 20.6 डिग्री सेल्सियस तथा लेह में शून्य से नीचे 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से 17 जनवरी तक आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा जिसके बाद क्षेत्र को पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा और राज्य में बारिश तथा हिमपात हो सकता है।

राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बुधवार की रात मौसम की सबसे सर्द रात रही और यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। फिलहाल यहां रात के तापमान में सुधार देखा गया, लेकिन अभी भी तापमान जमाव बिन्दु से नीचे बना हुआ है। ग्रीष्मकालीन राजधानी में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री का सुधार आने के बाद तापमान शून्य से नीचे तीन डिग्री सेल्सियस रहा। आज सुबह बादल छाये रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गयी।

उत्तर कश्मीर में यहां से लगभग 55 किमी दूर गुलमर्ग के विश्व प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट में रात के तापमान में मामूली सुधार के बावजूद यह घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा। इसके घाटी के प्रवेशद्वार काजीगुंड उत्तर कश्मीर के कुपवाडा और पर्यटक रिसॉर्ट कोकेरनाग में तापमान में सुधार रहा और वहां न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से नीचे 2.5, 2.8 और 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दक्षिण कश्मीर में यहां से100 किमी दूर विश्व प्रसिद्ध हेल्थ रिसॉर्ट पहलगाम में बुधवार के तापमान की तुलना में चार डिग्री सेल्सियस का सुधार देखा गया और यहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया ।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + nine =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।