कश्मीर में आतंकवादियों ने एक व्यक्ति की गला काट हत्या की 

NULL

श्रीनगर :  जम्मू – कश्मीर के बांदीपोरा जिले में कल रात लश्कर – ए – तैयबा के आतंकवादियों ने एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी।  पुलिस के प्रवक्ता ने बताया , ‘‘ पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में एक व्यक्ति का गला कटा हुआ शव बरामद किया । उन्होंने बताया कि व्यक्ति की पहचान मोहम्मद याकूब वागेय के तौर पर हुई है।

हाजिन इलाके के गुंड पारंग गांव में उसके घर के पास आतंकवादियों ने उसकी गला काटकर हत्या कर दी थी। प्रवक्ता ने कहा , ‘‘ जांच में , प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर ए – तैयबा के स्थानीय आतंकवादी सलीम पररे के हत्या में शामिल होने की बात सामने आई है। ’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।