कश्मीर घाटी के गुलमर्ग में तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे किया दर्ज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कश्मीर घाटी के गुलमर्ग में तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे किया दर्ज

NULL

जम्मू कश्मीर में मशहूर स्की रिसोर्ट गुलमर्ग के साथ साथ लद्दाख क्षेत्र में लेह और करगिल शहरों में रात का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। ऐसा इस सप्ताह की शुरूआत में जम्मू कश्मीर के रूंचाई वाले कई इलाकों में बर्फबारी होने के कारण हुआ है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि घाटी में गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा है और जम्मू कश्मीर में दूसरा सबसे ठंडा स्थान करगिल रहा। उन्होंने बताया कि लद्दाख क्षेत्र में करगिल शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारी के मुताबिक लेह राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा और यहां का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर संभाग में सभी अन्य स्थानों पर कल रात का तापमान जमाव बिन्दु से रूपर दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कल सुबह तक राज्य के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान व्यक्त किया है। इसके कुछ दिनों के बाद तक मौसम काफी हद तक शुष्क बने रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।