3 साल में करीब 8 लाख तीर्थयात्रियों ने किए भोले बाबा की पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

3 साल में करीब 8 लाख तीर्थयात्रियों ने किए भोले बाबा की पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन

NULL

भोले बाबा की हिमालय स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में बीते 3 वर्षों में करीब 8 लाख तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। आपको बता दे की यह जानकारी जम्मू-कश्मीर विधानसभा दी गयी।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक मियां अल्ताफ अहमद के प्रश्न के लिखित जवाब में स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत ने बताया कि वर्ष 2015 में सर्वाधिक 3,52,771 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए, वर्ष 2016 में यह संख्या घटकर 2,20,490 हो गई। वर्ष 2016 में हिज्ब आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में अशांत हालात बन गए थे।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष पवित्र गुफा के दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 2,60,003 हो गई। पिछले वर्ष जुलाई में अनंतनाग जिले में अमरनाथ तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर आतंकी हमले में सात तीर्थयात्री मारे गए थे जबकि 15 अन्य घायल हो गए थे।

लगभग दो माह तक चलने वाली यह सालाना यात्रा आमतौर पर जून के अंतिम सप्ताह से प्रारंभ होती है। मंत्री ने बताया कि यात्रा मार्ग में तीर्थयात्रियों को विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 1,97,000 तीर्थयात्रियों का कश्मीर में ओपीडी में उपचार हुआ। वर्ष 2016 में यह आंकड़ा 1,24,000 था जबकि वर्ष 2015 में यह संख्या 1,74,000 थी।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + fifteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।