कश्मीर में बर्फीले तूफान का अलर्ट जारी, कई देश भीषण हिमपात की चपेट में - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कश्मीर में बर्फीले तूफान का अलर्ट जारी, कई देश भीषण हिमपात की चपेट में

NULL

कश्मीर में बर्फीले तूफान का अलर्ट आया है। वहीं  नए साल की शुरूआत से ही अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, रूस और ऐसे कई देश भीषण हिमपात की चपेट में हैं। वहीं कश्मीर में भी बर्फीले तूफान का अलर्ट आया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गुरुवार शाम तक ये खतरा बना रहेगा। यानि बर्फीला तूफान कभी भी आ सकता है और बड़ी तबाही मचा सकता है।

अलर्ट के मुताबिक बर्फीले तूफान का सबसे ज्यादा खतरा घाटी के सात जिलों में है। उन जिलों में अनंतनाग, कुलगाम, बडगाम, बारामूला, कुपवाड़ा, बांदीपुरा और गांदरबल शामिल हैं। इन इलाकों में बारिश या बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही लोगों को आवाजाही मे सावधानी बरतने को भी कहा गया है।

कश्मीर में बर्फीले तूफान के अलर्ट से हड़कंप मचा है तो दूसरी ओर पारा गिरने से रिकॉर्ड बनता जा रहा है। करगिल में तापमान माइनस 19 डिग्री पर पहुंच गया है। पूरा लद्दाख क्षेत्र इस साल सर्दी का खौफनाक सितम झेल रहा है। 40 दिनों तक चलने वाले चिल्लाई कलां के दौरान कश्मीर घाटी में भी ठंड का प्रकोप है।

लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं श्रीनगर में तापमान शून्य से 3.6 डिग्री नीचे दर्ज हुआ। काजीगुंड में माइनस 4 तो कुपवाड़ा में माइनस 2 डिग्री. वही पहलगाम में माइनस 5 तो गुलमर्ग में तापमान बीती रात माइनस 11 डिग्री तक पहुंच गया।

अमेरिका में ठंड ने बढ़ाई मुसीबतें

वहीं अमेरिका के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीते रविवार से इलिनोइस, इंडियाना, मिशिगन और मध्य-पश्चिम अमेरिका के कई शहरों में ठंडी हवाओं ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तापमान शून्य से माइनस 15 डिग्री के नीचे है। इलाकों में बीते दिन दिनों में करीब 10 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज गई है। इसी मुसीबत की वजह से स्कॉटलैंड में 200 से ज्यादा स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। साथ ही मौसम विभाग ने निवासों को सावधान रहने की चेतावनी भी दी है।

यूपी में कोहरे के कारण कार तालाब में  गिरी, 5 की मौत

UP Fog

यूपी के हरदोई में कोहरे की वजह से भीषण हादसा हुआ। धुंध के चलते एक कार तालाब में गिर गई। 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा, जबकि लखीमपुर खीरी राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।