हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार और गोला बारूद बरामद

पुलिस ने चदूरा पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि उसके पास से

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि शौकत अहमद तांतरी को मध्य कश्मीर जिले के काजीपोरा से बुधवार को गिरफ्तार किया गया। 
वह कुलगाम जिले के वारपोरा इलाके का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार तांतरी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन से जुड़ा है। पुलिस ने चदूरा पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि उसके पास से बरामद हथियार और गोला-बारूद को मामले के रिकॉर्ड में रखा गया। किसी अन्य आतंकवादी गतिविधि में उसकी संलिप्पता का पता लगाने के लिए जांच जारी है। 
जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकी के छिपे होने की पुख्ता खुफिया जानकारी थी। जिसके आधार जाल बिछाकर इस आतंकी को गिरफ्तार किया है। यह आतंकी अपने साथ हथियार और गोला-बारूद ले जा रहा था और इसी दौरान इसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।