J&K : हिमपात के कारण वैष्णो देवी में हेलीकॉप्टर सेवाएं स्थगित , कई हिस्सों में टूटा संपर्क

NULL

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर और उसके आसपास आज सुबह हिमपात हुआ। त्रिकुटा पहाड़यिं की चोटियों और भवन पर आज तड़के हिमपात हुआ, जिसके कारण पहाड़ियों बर्फ की चादर से ढक गईं और क्षेत्र में शीत लहर की स्थिति बन गई।

इस बीच, पहाड़ियों पर धुंध के कारण कटरा आधार शिविर से सांझी छत तक हेलीकॉप्टर सेवाएं स्थगित रहीं। हालांकि श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में 15 हजार से 16 हजार तीर्थयात्री पवित्र गुफा के दर्शन के लिए कटरा पहुंच रहे हैं।

कश्मीर घाटी में भी बर्फ़बारी
कश्मीर घाटी के साधना टॉप, जी गली, फिरकियान तथा राजदान में ताजा हिमपात होने के कारण नियंत्रण रेखा के पास तथा दूर दराज के कई गांवों का जिला तथा तहसील मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़-चौकीबल-तंगधर, बारामूला, गुलमर्ग, फुरकियान-जी गली, गुरेज ताथा बांदीपोरा में पहले ही हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गयी है।

पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने आज बताया कि साधना, फिरकियान तथा जी गली समेत सभी दर्रे अब भी बंद हैं। ताजा हिमपात से सड़कों पर उत्पन्न फिसलन के कारण यातायात को बंद रखा गया है। उन्होंने कहा कि इन दर्रों के बंद होने के कारण नियंत्रण रेखा के पास के गांवों, केरनस करनाह, तंगधर तथा माछिल समेत कई गावों का अपने जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

ताजा हिमपात के बावजूद श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर एकतरफा यातायात शुरू
ताजा हिमपात के बावजूद कश्मीर घाटी को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले 300 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एकतरफा यातायात शुरू कर दिया गया। श्रीनगर-लेह तथा ऐतिहास मुगल रोड पर बर्फ जमा होने के कारण गत दिसंबर से ही बंद है।

यातायात के एक अधिकारी ने बताया कि ताजा हिमपात के बावजूद श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर एक तरफ से यातायात शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर से जम्मू जाने के लिए वाहनों को अनुमति दी गयी है। दूसरी तरफ से किसी भी वाहन को आने की अनुमति नहीं दी गयी है।  उन्होंने कहा कि सुबह जवाहर सुरंग के दोनों तरफ ताजा हिमपात और रामबान में बारिश हुई है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।