जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, करीब 4.30 बजे पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा

जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रविवार को भारतीय और पाकिस्तानी सेना के बीच भारी गोलीबारी हुई। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, ”तड़के करीब 4.30 बजे पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के कृष्णाघाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।”

LOC

उन्होंने कहा, ”हमारी सेना ने इसका करारा जवाब दिया। गोलीबारी सुबह 7.30 बजे बंद हो गई।” प्रशासन ने पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा के पांच किलोमीटर के दायरे में सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।