राज्यपाल ने जम्मू कश्मीर की स्थिति पर विचार करने के लिए की सर्वदलीय बैठक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राज्यपाल ने जम्मू कश्मीर की स्थिति पर विचार करने के लिए की सर्वदलीय बैठक

राज्यपाल शासन लगाए जाने के बाद राज्य की स्थिति पर विचार विमर्श के लिए राज्यपाल एन एन वोहरा

जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लगाए जाने के बाद राज्य की स्थिति पर विचार विमर्श के लिए राज्यपाल एन एन वोहरा द्वारा बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक आज यहां शुरू हुयी।

यह बैठक राजभवन में हो रही है और इसमें जम्मू कश्मीर के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख या प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। सर्वदलीय बैठक में नेशनल कांफ्रेंस का प्रतिनिधित्व उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला कर रहे हैं जबकि पीडीपी की ओर से उसके महासचिव दिलावर मीर शामिल हुए।

इसके पहले पीडीपी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राज्यपाल एन एन वोहरा से मुलाकात की।

भाजपा के गठबंधन सरकार से अलग हो जाने के बाद और महबूबा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और राज्य में राज्यपाल शासन लागू कर दिया गया था।

वोहरा ने राज्यपाल शासन लागू किए जाने के बाद राज्य की स्थिति पर विचार विमर्श के लिए सर्वदलीय बैठक बुलायी है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।