जम्मू कश्मीर के बारामुला में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की गोलीबारी में चार आम नागरिक घायल  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जम्मू कश्मीर के बारामुला में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की गोलीबारी में चार आम नागरिक घायल 

श्रीनगर : पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्रों

श्रीनगर : पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्रों में संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की जिसमें एक महिला सहित चार आम नागरिक घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने उत्तरी कश्मीर के उरी में कमलकोटे क्षेत्र में भारतीय चौकियों और गांवों की ओर बिना उकसावे के गोलीबारी की।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में एक महिला सहित चार आम लोग घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।