जम्मू-कश्मीर में बाढ़ का अलर्ट, स्कूल बंद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जम्मू-कश्मीर में बाढ़ का अलर्ट, स्कूल बंद

राजधानी श्रीनगर में बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया कि राम मुंशी बाग के समीप झेलम नदी

कश्मीर घाटी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से झेलम और इसकी सहायक नदियों में बढ़ते जल स्तर के मद्देनजर प्रशासन ने शनिवार को बाढ़ अलर्ट जारी करने के साथ हर हेल्पलाइन स्थापित किए जाने तथा स्कूलों को बंद रखे जाने के आदेश दिए हैं।

राजधानी श्रीनगर में बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया कि राम मुंशी बाग के समीप झेलम नदी का जल स्तर 21 फुट खतरे के निशान पर पहुंच गया है। नदियों में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए पहले ही बाढ़ अलर्ट जारी कर दिया गया है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के इंजीनियरों और अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैनात किया गया है।

flood_jammu

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि कश्मीर घाटी में मूसलाधार बारिश की स्थिति के परिप्रेक्ष्य में राज्यपाल एन एन वोहरा ने सलाहकार बी बी व्यास और अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा की। राज्यपाल ने संभागीय आयुक्त (कश्मीर) और सभी उपायुक्तों को नियंत्रण कक्ष स्थापित करने और हेल्प लाइन नंबर स्थापित कर इसकी जानकारी आम नागरिकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।