कश्मीर घाटी में पड़ रही है जमा देने वाली सर्दी , कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी का भी पूर्वानुमान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कश्मीर घाटी में पड़ रही है जमा देने वाली सर्दी , कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी का भी पूर्वानुमान

NULL

जम्मू & कश्मीर में शीतलहर का कहर जारी है बता दे कि कश्मीर घाटी में बर्फीली हवाओं का दौर जारी है और आज क्षेत्र में बादल भी छाये हुये हैं। मौसम विभाग ने आज घाटी में कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया है। लद्दाख में पारा शून्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। जम्मू कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में करगिल का तापमान शून्य से 19 डिग्री नीचे रहा और यह जम्मू कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि लेह में तापमान शून्य से 13.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बीती रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में रात का तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कोकरनाग में तापमान शून्य से दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पहलगाम में रात के तापमान में थोड़ा सुधार दर्ज किया गया। यहां बीती रात तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि इससे पहले की रात यहां पारा शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था। गुलमर्ग में तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 8 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।