जम्मू एवं कश्मीर में अत्यधिक ठंड का दौर जारी, घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जम्मू एवं कश्मीर में अत्यधिक ठंड का दौर जारी, घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित

जम्मू एवं कश्मीर में अत्यधिक ठंड का दौर जारी है। यहा घने कोहरे और धुंध की वजह से

जम्मू एवं कश्मीर में अत्यधिक ठंड का दौर जारी है। यहा घने कोहरे और धुंध की वजह से ठंड बढ़ गयी है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान मौजूदा मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने का अनुमान लगाया है। स्थानीय मौसम विज्ञान विभाग (मेट) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह के दौरान कोहरे और धुंध ने जम्मू एवं कश्मीर के मैदानी भागों को ढक दिया। मौसम में देर सुबह तक सुधार होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है।” 
गौरतलब है कि 40 दिनों तक चलने वाली कठोर ठंड को स्थानीय भाषा में ‘चिल्लई कलां’ कहा जाता है, वह 31 जनवरी को समाप्त होगा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 8.2, पहलगाम में माइनस 9.4 और गुलमर्ग में माइनस 5.4 दर्ज किया गया। लेह शहर में रात के दौरान न्यूनतम तापमान माइनस 14.0, कारगिल माइनस 19.0 और द्रास माइनस 25.8 दर्ज हुआ। द्रास में कल का अधिकतम तापमान माइनस 8.1 डिग्री सेल्सियस था। जम्मू शहर में 6.2, कटरा में 6.2, बटोत में 7.6, बनिहाल में 5.6 और भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।