J&K : LoC पर बारूदी सुरंग में विस्फोट, जवान घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

J&K : LoC पर बारूदी सुरंग में विस्फोट, जवान घायल

NULL

श्रीनगर :  जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को एक बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से एक जवान घायल हो गया। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि यह घटना उड़ी सेक्टर में हुई। पीड़ित की पहचान राष्ट्रीय राइफल के जवान कुलदीप सिंह के रूप में हुई है, जो कमालकोट इलाके में गश्त लगा रहा था। जवान को यहां सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रेल सेवा आज फिर से शुरू

kASHMIR RAIL

दक्षिण कश्मीर में दो दिन पहले सुरक्षा कारणों से बंद की गयी रेल सेवा आज फिर से शुरू कर दी गयी। गत नौ जनवरी को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हित्रबुल मुजाहिदीन (एचएम) के एक आतंकवादी की मौत के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ रहे सुरक्षाकर्मियों की गोली से एक युवक की मौत होने के बाद यहां बड़ पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया।

एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि घाटी में आज सभी मार्गों पर रेलगाडियां चलेंगी। दक्षिण कश्मीर में बड़गाम-श्रीनगर-अनंतनाग-कात्रीगुंड से जम्मू क्षेत्र के बनिहाल तक रेल सेवा बहाल कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि वे घाटी में सुरक्षा स्थिति पर नजर रख रहे स्थानीय प्रशासन और पुलिस के निर्देशानुसार काम कर रहे हैं। पुलिस ने कल रात एक परामर्श जारी करके रेल सेवाएं बहाल करने का निर्देश दिया था। उत्तर कश्मीर में रेल सेवा पहले की तहत निर्बाध रूप से चलती रहेगी और श्रीनगर-बड़गाम और बारामूला रेलमार्ग पर अन्य दिनों की तरह रेलगाडियो का परिचालन जारी रहेगा।

शीतलहर से राहत

Kashmir

पूरी घाटी और लद्दाख क्षेत्र में शुक्रवार को तापमान शून्य से नीचे रहा, हालांकि रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहने से जम्मू एवं कश्मीर में शीतलहर से राहत मिली है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ”शून्य से 14.8 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ राज्य में कारगिल में सबसे ठंड रात रही, जबकि लेह में शून्य से 7.7 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज हुआ।”

श्रीनगर में तापमान शून्य से 3.2 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 3.5 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।

कश्मीर घाटी 40 दिनों की अवधि वाली कड़ाके की ठंड से गुजर रही है, जिसे ‘चिल्लई कलां’ कहा जाता है। यह 30 जनवरी को समाप्त होगी।

घाटी में इस बार इस अवधि के दौरान बहुत कम बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने शनिवार से सोमवार के बीच बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई है। जम्मू में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री, कटरा में आठ डिग्री, बटोटे में 5.6 डिग्री, बनिहाल में 0.8 डिग्री, भदरवाह में 3.8 डिग्री और उधमपुर में 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।