जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को किया ढेर

अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक दहशतगर्द को गिराया है।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को नाकाम करने की कोशिश में जुटी है। अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक दहशतगर्द को गिराया है। फ़िलहाल मारे गए आतंकवादी और उसके संगठन की अभी पहचान नहीं हो पाई है। 
अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग के अरवानी के मुमन्हल इलाके में उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने आतंकवादियों की उपस्थिति की जानकारी मिलने के बाद घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया पुलिस ने कहा, ‘‘जैसे ही सुरक्षा बलों की टीम एक जगह पर पहुंची, वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गया। 

कश्मीर में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज

मुठभेड़ के दौरान एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है।’’ पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक की बुधवार शाम अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।