माकपा ने कश्मीर से आंशिक रूप से अफ्सपा वापस लेने की मांग की  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

माकपा ने कश्मीर से आंशिक रूप से अफ्सपा वापस लेने की मांग की 

NULL

जम्मू : दक्षिण कश्मीर में आम नागरिकों की हत्या को ‘‘बेहद निंदनीय’’ करार देते हुए माकपा ने कश्मीर घाटी से सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (अफ्सपा) ‘‘आंशिक रूप से हटाने’’ की आज मांग की। माकपा के वरिष्ठ नेता एम वाई तारीगामी ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘सेना ने हाल में निहत्थे और निर्दोष आम नागिरकों की हत्या का जो भी बहाना दिया है, उसका कोई औचित्य नहीं है। बहुमूल्य मानवीय जीवन गंवाना सर्वाधिक दुर्भाग्यपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा कि जो लोग प्रशासन में हैं उन्हें जवाब देना होगा कि कश्मीर में कब तक आम नागरिकों का खून बहता रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘आम नागरिकों की हत्या बेहद निंदनीय है। इस तरह की घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ जब तक कार्रवाई नहीं होती, तब तक इन घटनाओं की पुनरावृत्ति होती रहेगी और यह एक दुर्भाग्यपूर्ण परिघटना है।’’

इस तरह की घटनाओं की सरकारी जांच पर सवाल उठाते हुए कुलगाम के विधायक ने कहा, ‘‘अभी तक इस तरह की घटनाओं की की जांच के सरकार के आदेशों का कोई परिणाम नहीं आया है। सरकार को हर हत्या के बाद घड़ियाली आंसू बहाने और जांच के जल्द आदेश देने की आदत है।’’

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − nine =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।