देश की बेहतरी के लिए लगातार हो प्रयास - जम्मू कश्मीर के राज्यपाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

देश की बेहतरी के लिए लगातार हो प्रयास – जम्मू कश्मीर के राज्यपाल

NULL

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा ने आज कहा कि डिग्री प्राप्त करना ही काफी नहीं है और छात्रों को कौशल और गुणवत्ता विकसित करना चाहिए जो कि देश के विकास में मदद कर सके।

एससीडी सरकारी कॉलेज में वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए वोहरा ने छात्रों को जिम्मेदारी और एकजुटता की भावना के साथ देश की बेहतरी के लिए लगातार प्रयास करने को कहा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा ही काफी नहीं है। शिक्षित लोगों के कंधे पर आयी जिम्मेदारी को समझना भी महत्वपूर्ण है। वोहरा ने कहा कि जब तक भ्रष्टाचार का पूरा सफाया नहीं हो जाता देश पूरी क्षमता के साथ विकास नहीं कर सकता।

इस कॉलेज में शिक्षक और व्याख्याता रहे जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने 1950 के दशक में अपने कॉलेज के दिनों को याद किया।  बाद में कॉलेज प्रशासन ने उन्हें ‘‘ लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड ’’ से सम्मानित किया।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।