श्रीनगर में शुक्रवार की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों व सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष

जम्मू कश्मीर के नौहट्टा क्षेत्र में आज शुक्रवार की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच

जम्मू कश्मीर के नौहट्टा क्षेत्र में आज शुक्रवार की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प होने की खबर है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इन झड़पों में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि यहां जामिया मस्जिद पर नमाज के बाद युवकों के एक समूह ने विरोध मार्च निकाला और जब सुरक्षा बलों ने उन्हें रूकने के लिए कहा तो प्रदर्शनकारी युवकों ने पथराव करना शुरू कर दिया।

सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर – बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।