जम्मू कश्मीर में सर्द हवाओं के कारण पड़ रही है कड़ाके की ठंड - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जम्मू कश्मीर में सर्द हवाओं के कारण पड़ रही है कड़ाके की ठंड

NULL

जम्मू & कश्मीर के कई हिस्सों में कड़के की ठंड पड़ रही है। बता दे की जम्मू एवं कश्मीर में चल रही सर्द हवाओं के कारण बीती रात सबसे अधिक ठंड भरी रही। यहां का रात में तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा की कम से कम अगले दो से तीन दिनों तक कोई राहत नहीं मिलने की संभावना है। पिछले चार दिनों से कोहरे भरी सुबह के कारण जम्मू शहर में ठंड बढ़ रही है।

जम्मू कश्मीर में घने कोहरे की वजह से कम दृश्यता के कारण जम्मू हवाई अड्डे पर बुधवार दोपहर तक उड़ानें बाधित रहीं। इस अवधि में उड़ानों की लैंडिंग रोक दी गई।

राज्य में न्यूनतम तापमान कारगिल में शून्य से 20 डिग्री नीचे और लेह में शून्य से 14.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.9 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 4.5 नीचे और गुलमर्ग में शून्य से छह डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू क्षेत्र में माता वैष्णो देवी आधार शिविर कटरा में पांच डिग्री सेल्सियस, बटोट 2.1 डिग्री, बनिहाल शून्य से 1.6 डिग्री , भदरवाह शून्य से 0.3 डिग्री और उधमपुर में 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।