कश्मीर घाटी में शीत लहर जारी , लेह में तापमान शून्य से भी 11.3 डिग्री नीचे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कश्मीर घाटी में शीत लहर जारी , लेह में तापमान शून्य से भी 11.3 डिग्री नीचे

NULL

कश्मीर घाटी में शुक्रवार को शीत लहर का कहर जारी है। जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में तापमान शून्य से नीचे रहा जबकि लेह में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 11.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। शीत लहर की स्थिति मंगलवार तक जारी रहने की संभावना है।

श्रीनगर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.9 डिग्री कम, जबकि पहलगाम में शून्य से 5.1 डिग्री कम और गुलमर्ग में शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, कटरा में नौ डिग्री सेल्सियस, बटोटे में छह डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 2.3 डिग्री सेल्सियस, भदरवाह में 2.4 डिग्री सेल्सियस और उधमपुर में 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा।अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।