कश्मीर घाटी में शीत लहर का प्रकोप जारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कश्मीर घाटी में शीत लहर का प्रकोप जारी

NULL

कश्मीर घाटी सहित कई हिस्सों में शीत लहर का प्रकोप जारी है और कल रात न्यूनतम तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई लेकिन दिन में आसमान में धूप खिली रही।

यहां मौसम कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि आसमान साफ रहने के कारण पूरे कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

दक्षिण कश्मीर में स्थित काजीकुंड का न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि कोकेरनाग का न्यूनतम तापमान शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तर कश्मीर में स्थित कुपवाड़ा शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि दक्षिण कश्मीर में स्थित पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि लद्दाख क्षेत्र में लेह शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 12.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि नजदीकी करगिल शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 15.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर में करगिल सबसे ठंडा स्थान बना रहा।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।