जम्मू कश्मीर में ठंड का कहर जारी , अगले सप्ताह भारी बर्फबारी होने की संभावना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जम्मू कश्मीर में ठंड का कहर जारी , अगले सप्ताह भारी बर्फबारी होने की संभावना

NULL

जम्मू & कश्मीर में ठंड का कहर भी जारी है बता दे कि जम्मू & कश्मीर का लेह लद्दाख क्षेत्र राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा क्योंकि वहां रात का तापमान जमाव बिंदू से कई डिग्री नीचे बना रहा जबकि घाटी में अगले सप्ताह भारी बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से अगले सप्ताह राज्य प्रभावित रहेगा और भारी बारिश एवं बर्फबारी की चेतावनी दी गयी है। कश्मीर घाटी में गुलमर्ग और लद्दाख क्षेत्र सहित सभी जगहों में रात के तापमान में गिरावट आयी है।

उन्होंने कहा कि श्रीनगर में बीती रात तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।  अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में पारा शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे बना रहा जबकि कोकेरनाग में यह शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ में शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि लद्दाख क्षेत्र के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि लेह राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। पास के करगिल में भी न्यूनतम तापमान शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि 10 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा जबकि 11 से 15 दिसंबर तक राज्य में ताजा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहेगा और इसके चलते कहीं भारी बारिश तो कहीं बर्फबारी होने का अनुमान है। लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 6 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।