जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ठंड ने पकड़ा जोर, लेह में शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा पारा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ठंड ने पकड़ा जोर, लेह में शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा पारा

केन्द्रशासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ठंड के जोर पकड़ने के साथ ही पारा तेजी से नीचे गिरा

केन्द्रशासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ठंड के जोर पकड़ने के साथ ही पारा तेजी से नीचे गिरा है। यहां लेह सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है, जहां सोमवार को तापमान शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। 
मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में शनिवार को सीजन की सबसे ठंडी रात रही और पारा औसत के मुकाबले 1.6 डिग्री सेल्सियस और गिरकर शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। उत्तरी कश्मीर का गुलमर्ग, घाटी का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है, जहां तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। 
हालांकि, सुबह जम्मू और कश्मीर दोनों जगह सूरज दिखाई दिया। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारा करीब एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कुपवाड़ा में पारा शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू में तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं कटरा में पारा सात डिग्री सेल्सियस रहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।