कश्मीर में ठंड और बढ़ी, ज्यादातर जगहों पर तापमान शून्य से नीचे रहा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कश्मीर में ठंड और बढ़ी, ज्यादातर जगहों पर तापमान शून्य से नीचे रहा

जम्मू-कश्मीर में ठंड काफी बढ़ गई है। राजधानी श्रीनगर में लोगों को जानलेवा ठंड से थोड़ी राहत मिली

जम्मू-कश्मीर में ठंड काफी बढ़ गई है। राजधानी श्रीनगर में लोगों को जानलेवा ठंड से थोड़ी राहत मिली लेकिन कश्मीर के शेष हिस्से में तापमान शून्य डिग्री से नीचे ही रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में बुधवार की रात तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि उसकी पिछली रात के तापमान से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर में काजीगुंड का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा का न्यूनतम तापामन शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

चुनाव आयोग चाहे तो लोकसभा चुनाव के साथ कश्मीर में चुनाव संभव, केन्द्र को कोई दिक्कत नहीं : राजनाथ 

अधिकारी ने बताया कि पहलगाम में रात का तापमान शून्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया, तो वहीं गुलमर्ग में न्यूनतम तापामन शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में रात का तापमान शून्य से 13.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कारगिल जम्मू-कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 17.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में ठंड और बढ़ने की आशंका जतायी है।  कश्मीर में अभी ‘चिल्लई-कलां’ का दौर चल रहा है। यह 40 दिन की ऐसी अवधि होती है जब बर्फ गिरने की सर्वाधिक संभावना रहती है और तापमान लगातार नीचे गिरता रहता है।

यह दौर 31 जनवरी को समाप्त होता है। इस दौरान ठंड अपने चरम पर होती है। चिल्लई-कलां की 40 दिन की अवधि के बाद 20 दिन तक चिल्लई-खुर्द और 10 दिन तक चिल्लई-बच्चा की अवधि होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।