माता वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य पुजारी का निधन, उपराज्यपाल ने शोक व्यक्त किया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

माता वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य पुजारी का निधन, उपराज्यपाल ने शोक व्यक्त किया

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य पुजारी अमीर चंद का शनिवार को उनके

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य पुजारी अमीर चंद का शनिवार को उनके आवास पर निधन हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन 
अधिकारियों ने बताया कि 85 वर्षीय ‘प्रथम पुजारी’ की उनके कटरा स्थित आवास पर दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। माता वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य पुजारी अमीर चंद को लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बालगंगा श्मशान घाट पर शाम चार बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
उपराज्यपाल मनोज सिंहा ने दु:ख व्यक्त किया 
पुजारी के अंतिम संस्कार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देवेंद्र सिंह राणा सहित कई प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए। उपराज्यपाल एवं श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने पुजारी के निधन पर दुख व्यक्त किया।
उपराज्यपाल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘माता वैष्णो देवी जी के मुख्य पुजारी श्री अमीर चंद जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। मैं उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। शोक संतप्त परिवार और अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ओम शांति।’’
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।