संघर्ष विराम उल्लंघन : सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों की तरफ से हो रही गोलीबारी में एक लड़की घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

संघर्ष विराम उल्लंघन : सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों की तरफ से हो रही गोलीबारी में एक लड़की घायल

NULL

पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर आज छोटे हथियारों से गोलीबारी की जिसमें एक लड़की घायल होने खबर है।

अधिकारी सूत्रों के मुताबिक , पाकिस्तानी सैनिकों ने आज पुंछ के करमारा क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। जिसमें एक लड़की घायल हो गयी है जिसकी पहचान 13 वर्षीय गुलनाज के तौर पर हुई है। घायल लड़की को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दे की पाकिस्तानी सैनिकों ने 26 अक्तूबर को करनी सेक्टर के शेर शक्ति और मेंढर में छोटे एवं बड़ हथियारों से गोलीबारी की थी।

गत 18 अक्तूबर को पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से जिले में की गई भारी गोलाबारी में दो वर्षीय बच्चे सहित आठ लोग घायल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।