संघर्ष विराम का उल्लंघन : पाकिस्तानी फायरिंग में सेना के 3 जवान घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

संघर्ष विराम का उल्लंघन : पाकिस्तानी फायरिंग में सेना के 3 जवान घायल

NULL

पाकिस्तान अपनी हरकतों से कभी बाज नहीं आने वाला है पडोसी देश पाकिस्तान कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है वही आज एक बार फिर पाकिस्तानी बलों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू & कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना द्वारा थोड़ी थोड़ी देर में की जा रही गोलीबारी और गोलाबारी में सेना के तीन जवान घायल हो गए।

सैन्य अधिकारियों ने आज बताया कि अंतिम रिपोर्ट प्राप्त होने तक रुक रुक कर जी रही गोलीबारी जारी थी। अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना की ओर से गोलीबारी और गोलाबारी निरंतर जारी है।

उन्होंने बताया कि इस गोलाबारी और गोलीबारी में तीन जवानों को मामूली चोटें आई हैं। कल पाकिस्तानी सेना द्वारा पुंछ के कृष्णाघाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास की गई गोलाबारी में 45 साल की एक महिला की मौत हो गई थी।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।