नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ना चाहती है भाजपा : माधव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ना चाहती है भाजपा : माधव

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी महिलाओं को

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी महिलाओं को आरक्षण देने के पक्ष में है ताकि वे नीति-निर्माता बन सकें। श्री माधव ने जम्मू-कश्मीर भाजपा महिला मोर्चा की एक दिवसीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने महिलाओं के लिए संगठन स्तर पर 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था शुरू कर दी है। 

भाजपा महासचिव ने कहा कि पार्टी महिलाओं के लिए राजनीतिक क्षेत्र में आरक्षण का पुरजोर समर्थन करती है जिससे उन्हें संसद और विधानसभाओं जैसे नीति-निर्माता संस्थानों का हिस्सा बनाया जा सके। श्री माधव ने देश में महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए नरेन्द मोदी सरकार की ओर से शुरू की गयी विभिन्न योजनाओं का उल्लेख भी किया। 

उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने को लेकर गंभीर है। पिछले पांच वर्षों के दौरान शुरू की गयी योजनाओं में इसे देखा जा सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंदर राणा ने कहा कि पार्टी मुख्य धारा की राजनीति में महिलाओं की भूमिका को बढ़ना चाहती है। श्री राणा ने हाल में हुए चुनावों में शानदार जीत के लिए भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।