भाजपा विधायक ने दिया विवादास्पद बयान, कहा -ईश्वरीय शक्ति ने की मुन्ना बजरंगी की हत्या में मदद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा विधायक ने दिया विवादास्पद बयान, कहा -ईश्वरीय शक्ति ने की मुन्ना बजरंगी की हत्या में मदद

भाजपा MLA सुरेन्द्र सिंह ने मुन्ना बजरंगी की हत्या पर खुशी जताते हुए कहा कि कानून ने न्याय

भाजपा के बैरिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेन्द्र सिंह ने मुन्ना बजरंगी की हत्या पर खुशी जताते हुए कहा कि कानून ने न्याय करने में देर किया तो ईश्वरीय शक्ति ने उसके मारने के लिए किसी को प्रेरित कर दिया।

‘अपने बयानो से हमेशा चर्चा मे रहने वाले भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने अपनी बात के पक्ष में तर्क देते हुए कहा कि मुन्ना बजरंगी मारा गया इसे ईश्वरीय व्यवस्था ही मानिए। संविधान (कानून) भले ही थोड़ देर लगा रहा था लेकिन ईश्वर ने ऐसा करने के लिए किसी को प्रेरित कर दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना से यह प्रमाणित हो गया कि जो जैसा करेगा उसको उसका फल भी भुगतना पड़गा। ‘

सृष्टि का संचालन करने वाला अपने हिसाब से सृष्टि चलाता है। वह (सृष्टि संचालक) जिसको दंड दिलवाना चाहता है, जिस तरीके से दिलवाना चाहता है, वह दंड दिलवाता है। ‘

भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि, मुन्ना बजरंगी का जीवन अफसरशाही के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। पैसे के बल पर जेल में क्या नहीं हो जाता। जेल में पैसे के बल पर सब कुछ संभव है। पैसा देकर जेल में असलहा लाया गया होगा। बागपत जेल के कर्मी बिके हुए थे। पैसे के बल पर जेल में क्या नहीं हो जाता, जेल के कर्मी कहीं न कहीं बिके होंगे, तभी असलहा सुनील राठी तक पहुंचा होगा।

उन्होंने यह स्वीकार किया कि इस घटना ने अफसरशाही में भ्रष्टाचार को फिर से उजागर कर दिया है। भाजपा विधायक ने मुन्ना बजरंगी की पत्नी के योगी सरकार पर लगाए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को इस तरह के आरोप लगाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

गौरतलब है कि पूर्वांचल का माफिया डॉन मुन्ना बंजरगी की बागपत जेल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।