बम-बम भोले के जयकारों के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रियों को नया जत्था हुआ रवाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बम-बम भोले के जयकारों के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रियों को नया जत्था हुआ रवाना

जम्मू-कश्मीर में बालटाल और नुनवान पहलगाम शिविर से 11,000 तीर्थयात्रियों का जत्था मंगलवार को पवित्र अमरनाथ गुफा के

जम्मू-कश्मीर में बालटाल और नुनवान पहलगाम शिविर से 11,000 तीर्थयात्रियों का जत्था मंगलवार को पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हो गया। अब तक 1,04,000 से अधिक तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

जम्मू से आज सुबह तीर्थ यात्रियों का एक जत्था बालटाल और नुनवान शिविर के लिए रवाना हुआ जिसमें महिलाएं और साधु भी शामिल हैं। तीर्थयात्रा सामान्य रूप से चल रही थी लेकिन बारिश के बाद भूस्खलन और सड़क पर फिसलन के कारण यह प्रभावित हुई।

एक आधिकारी ने बताया कि 60 दिन तक चलने वाली इस वार्षिक तीर्थयात्रा के 12वें दिन सोमवार रात तक 9,609 यात्री पवित्र शिवलिंग के दर्शन कर चुके थे।

उन्होंने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बने विश्राम शिविरों में रात में ठहरे तीर्थयात्री मंगलवार सुबह पवित्र गुफा के दर्शन के लिये पहुंच रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को जम्मू से पहुंचे करीब 5000 से अधिक तीर्थयात्रियों का जत्था आज सुबह नुनवान पहलगाम शिविर से चंदनवाड़ के लिए रवाना हो गया।

इस बीच चंदनवाड़ और अन्य जगहों पर विश्राम शिविरों में रात में ठहरे तीर्थयात्री आज सुबह गुफा के दर्शन के लिए रवाना हो गये। उन्होंने कहा कि आज सुबह करीब 6,000 तीर्थ यात्री बालटाल शिविर से भी गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुये।

तीर्थयात्रियों का सबसे छोटे 14 किलोमीटर के पहाड़ रास्ते का सफर तय कर आज अपराह्न पवित्र गुफा तक पहुंचने का कार्यक्रम है। गुफा के आसपास शिविरों में ठहरे अधिकांश तीर्थयात्री आज सुबह गुफा के दर्शन कर वापस लौटने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।