कश्मीर घाटी में हिमस्खलन की चेतावनी जारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कश्मीर घाटी में हिमस्खलन की चेतावनी जारी

NULL

जम्मू & कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी दी है  एक सरकारी एजेंसी ने जम्मू कश्मीर के कई जिलों में आज हिमस्खलन की चेतावनी जारी की। अफगानिस्तान – ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में 6. 2 की तीव्रता वाला भूकंप आने पर उत्तर भारत में कई हिस्सों के थर्राने के बाद यह कदम उठाया गया है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि हिम एवं हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान ने सूचना दी है कि बारामुला जिले के ऊंचे स्थानों पर तृतीय स्तर के मध्यम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी और कुपवाड़ा, बांदीपुर, शोपियां तथा कारगिल जिलों में द्वितीय स्तर की कम खतरे वाली चेतावनी जारी की गई है।

उन्होंने बताया कि पुंछ, राजौरी, रियासी, रामबन, डोडा, गंदेरबल और लेह में अगले 24 घंटों के लिए प्रथम स्तर की चेतावनी जारी की गई है।

उन्होंने बताया, ‘‘इन जिलों में ऊंचे स्थानों पर रहने वाले लोगों को हिमस्खलन के जोखिम वाले इलाकों / ढलानों पर अगले 24 घंटे के दौरान जाने से बचना चाहिए।
अगले 24 घंटों में राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आर्द्र मौसम के अनुमान के मद्देनजर यह चेतावनी जारी की गई है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।