कश्मीर के माछिल सेक्टर में हिमस्खलन में तीन जवानों की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कश्मीर के माछिल सेक्टर में हिमस्खलन में तीन जवानों की मौत

जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में शुक्रवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के तीन जवानों की

जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में शुक्रवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के तीन जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा कि सेना की 56 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के तीन सैनिक नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आ गए।
उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के बाद उनके शव बरामद कर लिए गए। उन्होंने कहा कि इस घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।