खराब मौसम की वजह से रोकी गई अमरनाथ यात्रा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

खराब मौसम की वजह से रोकी गई अमरनाथ यात्रा

जम्मू से कश्मीर के लिए रवाना होने वाली अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को खराब मौसम की वजह से शुक्रवार

जम्मू से कश्मीर के लिए रवाना होने वाली अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को खराब मौसम की वजह से शुक्रवार को रोक दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 3,08,839 लोग यहां दर्शन कर चुके हैं। पूरे देश से अब तक 3.30 लाख से ज्यादा लोगों ने इस तीर्थयात्रा के लिए पंजीकरण कराया है। 
यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के 36 किलोमीटर और गांदेरबाल जिले में 14 किलोमीटर बालटाल मार्ग से होते हुए गुजरती है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यात्रा मार्ग में खराब मौसम की वजह से अमरनाथ यात्रा निलंबित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को भारी बारिश हुई और यह रात में भी जारी थी। यह यात्रा तीसरी बार रोकी गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।