अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू , 4411 अमरनाथ यात्रियों का एक नया जत्था रवाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू , 4411 अमरनाथ यात्रियों का एक नया जत्था रवाना

NULL

जम्मू & कश्मीर के दक्षिण कश्मीर में स्थित बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए आज सुबह बालताल और नुनवान आधार शिविरों से अमरनाथ यात्रियों के नये जत्थे रवाना हुए तथा जम्मू से यात्रा को फिर से शुरू कर दिया गया है।    1555521377 amarnath yatra1पिछले 29 जून से शुरू हुई इस अमरनाथ यात्रा में अब तक 1 लाख 26 हजार से अधिक तीर्थयात्री बाबा बर्फानी की पवित्र हिम शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। यह यात्रा 40 दिन तक चलेंगी।

1555521377 amarnathyatra start

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह यात्रा फिर शुरू हो गयी। हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी के पिछले वर्ष मुठभेड़ में मारे जाने के एक वर्ष पूरा होने पर अलगाववादियों ने हड़ताल का आहवान किया था जिसके मद्देनजर सुरक्षा कारणों से कल राजमार्ग पर यात्रा को रोक दिया गया था।

जम्मू के भगवती नगर से तड़के बालताल और नुनवान पहलगाम आधार शिविरों के लिए श्रद्धालुओं के नये जत्थे रवाना हुए। इसी तरह पवित्र गुफा के दर्शन करने के बाद बालताल और पहलगाम आधार शिविर में रूके यात्री सुबह जम्मू के लिए रवाना हो गये।

1555521378 amarnath yatra crpf

आधिकारिक सूत्रों से खबर है कि फिलहाल मौसम खुशनुमा बना हुआ है और पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए आज तड़के बालताल और पहलगाम आधार शिविरों से यात्रियों के नये जत्थे रवाना हुए। उन्होंने बताया कि पंजतरनी में रात्रि में ठहरे यात्री तड़के पवित्र गुफा के लिए रवाना हुए। सुबह इनमें से ज्यादातर तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किये जबकि कुछ यात्री अभी रास्ते में हैं।

1555521378 amarnath yatra

एक यात्रा अधिकारी ने बताया कि यात्रा के सबसे छोटे मार्ग बालताल और परम्परागत पहलगाम मार्ग से कल 10,763 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किये थे। इस संख्या को मिलाकर अब तक 1,26,604 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

1555521378 amarnathyatra2

वही आज यात्री निवास आधार शिविर से 4411 अमरनाथ यात्रियों का एक नया जत्था बाबा बर्फानी की पवित्र हिम शिवलिंग के दर्शन करने के लिए रवाना हुआ। एक अधिकारी ने यहां कहना है कि 140 वाहनों के काफिले से 763 महिलाओं और 332 साधुओं समेत 4,411 यात्री बाबा बर्फानी की पवित्र हिम शिवलिंगके दर्शन करने वास्ते पहलगाम और बालताल के लिए रवाना हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + eight =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।