Amarnath Yatra 2023: अब तक एक लाख से अधिक तीर्थयात्री शिवलिंग के दर्शन करने पहुंचे अमरनाथ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Amarnath Yatra 2023: अब तक एक लाख से अधिक तीर्थयात्री शिवलिंग के दर्शन करने पहुंचे अमरनाथ

अधिकारियों ने कहा कि एक जुलाई को वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से मंगलवार तक एक

अधिकारियों ने कहा कि एक जुलाई को वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से मंगलवार तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र शिवलिंग का दर्शन कर चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार, कश्मीर घाटी में मौसम में सुधार के बाद दो आधार शिविरों से तीर्थयात्रियों को गुफा मंदिर की ओर जाने की अनुमति मिलने के बाद सोमवार को 24,000 से अधिक यात्रियों ने पव‍ित्र शिवलिंग के दर्शन किए।
1689048827 20230710089l
खराब मौसम के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद होने से यात्रियों की आवाजाही तीन दिनों तक रुकी रही। अधिकारियों ने कहा कि राजमार्ग मंगलवार को भी यातायात के लिए बंद रहेगा। पंथयाल इलाके में भारी बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा धंसने के बाद राजमार्ग को बहाल करने के प्रयास जारी हैं। यात्री या तो पारंपरिक दक्षिण कश्मीर मार्ग से हिमालय गुफा मंदिर तक पहुंचते हैं, जिसमें पहलगाम बेस कैंप से 43 किमी की चढ़ाई होती है या उत्तरी कश्मीर बालटाल बेस कैंप से 13 किमी की चढ़ाई होती है।
1689048844 20230710130l
पहलगाम मार्ग का उपयोग करने वालों को गुफा मंदिर तक पहुंचने में तीन से चार दिन लगते हैं, जबकि जो लोग बालटाल मार्ग चुनते हैं वे गुफा मंदिर के अंदर ‘दर्शन’ करने के बाद उसी दिन आधार शिविर में लौट आते हैं।  दोनों मार्गों पर यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं। इस वर्ष की 62 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 31 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा उत्सव के साथ समाप्त होगी। तीर्थयात्रियों को ऊंचाई पर होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए अधिकारियों ने सभी जंक फूड पर प्रतिबंध लगा दिया है। नि:शुल्क सामुदायिक रसोई ‘लंगर’ दोनों मार्गों पर स्थापित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।