घाटी में बदली फिजा का संदेश देता 'राष्ट्रीय ध्वज', फहराया गया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

घाटी में बदली फिजा का संदेश देता ‘राष्ट्रीय ध्वज’, फहराया गया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा

सेना ने 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज

देश में हर साल आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। कश्मीर घाटी में इस साल 75वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर अलग ही फिजा गूंज रही है। आज घाटी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया गया। इस ध्वज की ऊंचाई 100 फीट है।
100 फीट ऊंचा तिरंगा कश्मीर में शांति और देशभक्ति के एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। सेना ने 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर में सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया। परियोजना को भारतीय सेना और सोलर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से क्रियान्वित किया गया है। 

15 अगस्त से पहले तिरंगामय हुआ श्रीनगर का लाल चौक घंटाघर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

परियोजना की आधारशिला 7 फरवरी, 2021 को रखी गई थी, और ध्वज 10 अगस्त, 2021 को राष्ट्र को समर्पित किया गया था। ध्वजारोहण समारोह के बाद सेना ने ध्वज को सलामी देकर सम्मान दिया। गुलमर्ग में तिरंगा फहराने से पहले श्रीनगर का मशहूर लाल चौक घंटाघर राष्ट्रीय ध्वज के रंग में रंगा नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।