कश्मीर में 370 खत्म होने के बाद सेना प्रमुख का पहली बार श्रीनगर पहुंचे, लिया सुरक्षा का जायजा

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने जम्मू कश्मीर की अपनी दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन शुक्रवार को

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने जम्मू कश्मीर की अपनी दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन शुक्रवार को नियंत्रण रेखा पर सैन्य बलों की तैयारियों की समीक्षा की। गत पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद राज्य में पाबंदियां लगाए जाने के उपरांत जनरल रावत की यह पहली जम्मू कश्मीर यात्रा है।

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 10 राष्ट्रीय बैंकों की बजाय अब सिर्फ 4 राष्ट्रीय बैंक होंगे

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि यहां पहुंचने के तुरंत बाद जनरल रावत नियंत्रण रेखा के अग्रिम क्षेत्रों के लिए रवाना हो गए। अधिकारी के अनुसार सेना प्रमुख ने कमांडरों और सैनिकों से बातचीत की जिन्होंने उन्हें सेना की तैयारियों, खासकर नियंत्रण रेखा पर तैयारियों के बारे में बताया। अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर की 15 वीं कोर के बादामी बाग मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारी बातचीत के दौरान सेना प्रमुख को आंतरिक इलाके की स्थिति के बारे में बता सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।