बर्फबारी और कश्मीर के मैदानी इलाकों में जोरदार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बर्फबारी और कश्मीर के मैदानी इलाकों में जोरदार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित

NULL

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग समेत तमाम ऊपरी इलाकों में लगातार दूसरे दिन रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी और कश्मीर के मैदानी इलाकों में जोरदार बारिश के कारण दिन के तापमान में आयी काफी गिरावट से क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान है। इसके कारण अधिकतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।  रात के तापमान में कुछ सुधार के बावजूद लद्दाख का लेह इलाका सबसे ठंढ़ स्थान बना हुआ है जहां तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। सीमांत शहर कर्गिल में तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे रिकार्ड किया गया है।

उत्तरी कश्मीर का गुलमर्ग, जो यहां से महज 55 किलोमीटर की दूरी पर है, में आज रुक-रुक कर बर्फबारी हुई। एक होटल मालिक ने फोन पर यूनीवार्ता से कहा,’ ताजा बर्फबारी से कुछ इंच बर्फ की नयी परत जम गयी है। कल से रुक-रुक हो रही बर्फबारी से पर्यटक काफी खुश हैं।’ श्रीनगर में सुबह से हो रही जोरदार बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आ रही है।

रात का तापमान हालांकि 2.9 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। बारिश ने गत चार माह से शुष्क मौसम को झेल रहे लोगों को राहत प्रदान की है। इसके कारण झेलम और सहायक नदियों के जल स्तर में भी इजाफा हो रहा है।

घाटी में गुलबर्ग सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है जहां रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़तरी हुई है। गुलमर्ग में कल रात का तापमान शून्य से 5.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया था जो 3.8 डिग्री पर आ गया। यह भी सामान्य से तीन डिग्री कम है।

स्वास्थ्य रिसॉर्ट के रुप में प्रसिद्ध पहलगाम में नये सिरे से बारिश के बाद तापमान में गिरावट आयी फिर भी तापमान सामान्य से अधिक था। कल रात का तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो घटकर शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अमरनाथ पवित्र गुफा जाने के पारंपरिक यात्रा मार्ग पर सबसे आखिरी वाहन ठहराव स्थल चंदनबारी समेत पहलगाम के ऊपरी इलाकों में भी हिमपात हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।